अकोला पुलिस ने भोर के समय एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों में निर्दयता से भरे 23 गोवंशों को कटने से बचा लिया। समृद्धी महामार्ग से अकोला की ओर आ रहे दो संदिग्ध वाहनों को स्थानीय गुन्हे शाखा ने जुने शहर हद्दीत नाकाबंदी कर पकड़ा। इस ऑपरेशन में कुल 23.75 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया।
पकड़े गए वाहनों में MH-30 BD-5686 और MH-31 FC-2489 क्रमांक की दो पिकअप गाड़ियां थीं, जिनमें गाय, गोहे और कालवड जैसे कुल 23 गोवंश निर्दयता से भरे गए थे। साथ ही HP SHINE कंपनी की मोटरसाइकिल (MH-30-BP-8072) भी जब्त की गई। सभी पशुओं को आदर्श गौसेवा संस्था, म्हैसपूर में उपचार और देखरेख के लिए भेजा गया।
पुलिस ने सकलेन मुस्ताक मोहम्मद आरिफ कुरेशी (ताजनापेठ, अकोला) और लोकनाथ मुन्नास्वामी पिल्ले (कामठी, नागपुर) को गिरफ्तार किया है, जबकि गुल मोहम्मद शेठा बाबु (वाशिम बायपास) और मोहम्मद अल्तमश मोहम्मद हबीब (ताजनापेठ) फरार हैं।
यह कार्रवाई पोलीस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर अधीक्षक उत्पल्य डोंगरे के मार्गदर्शन में निरीक्षक शंकर शेळके, विजय चव्हाण, गोपाल जाधव, माजिद पठाण, विनोद ठाकरे और उनकी टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गो-तस्करी की घटनाओं पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
