अकोला ज़िले की पुलिस इन दिनों अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रिय मोड में है। ताज़ा मामला MIDC थाना क्षेत्र के बीके चौक के पास का है, जहां रामासोमा ट्रांसपोर्ट नामक स्थल पर चल रहे जुगार अड्डे पर 3 जुलाई 2025 को बड़ी कार्रवाई की गई।
शहर विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सतीश कुलकर्णी के मार्गदर्शन में विशेष पथक ने छापा मारा और मौके से 7 जुआरियों को धरदबोचा।
MIDC थाना क्षेत्र में कार्रवाई, पुलिस टीम ने दिखाई मुस्तैदी
पुलिस ने ₹23,830 नकद, और ₹78,000 मूल्य के स्मार्टफोन, कुल ₹1,01,830 का मुद्देमाल बरामद किया है। मामले में महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
शहर में अवैध धंधों पर लगाम लगाने की तैयारी में अकोला पुलिस
यह पूरी कार्रवाई अकोला के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, और उपविभागीय अधिकारी सतीश कुलकर्णी के नेतृत्व में PI रत्नदीप पळसपगार, कॉन्स्टेबल अनिल खळेकर, विनय जाधव, रवि घिवे, और शेख नदीम ने की।
अकोला पुलिस की इस तत्परता से यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि शहर अब अवैध धंधों के लिए ‘नो एंट्री’ ज़ोन बनने की ओर है।
