अकोला में Spoton English Academy द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने इंग्लिश स्पीकिंग लेवल पूरे किए। साथ ही, असाधारण प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफियाँ देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास दोगुना हो गया।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे जिनमें कच्छी मेमन जमात के अध्यक्ष व समाजसेवी जावेद जकरिया, अकोला न्यूज़ के संपादक सज्जाद हुसैन, Spoton Global Group के C EO अवेस सिद्दीकी, ट्रेनर नसिया सुलताना और मैनेजर तबिश मिर्ज़ा शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्रों को प्रेरणादायक संदेश दिए। समाज सेवी जावेद ज़क्रिया ने कहा कि अंग्रेज़ी बोलने का आत्मविश्वास आज के युग में करियर की कुंजी है। समारोह उत्साह और गर्व के साथ सम्पन्न हुआ।
