अकोला जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध धंधों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ तेजी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मूर्तीजापूर शहर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध देशी और विदेशी शराब जब्त की गई।
मूर्तीजापूर पेट्रोल पंप के पास आरोपी योगेश कनोजे से मिली अवैध शराब
स्थानीय गुन्हे शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि समता नगर निवासी योगेश अनिल कनोजे (33 वर्ष) चारचाकी वाहन से अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा है। पेट्रोल पंप, मूर्तीजापूर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से 15 बॉक्स देशी शराब, 2 बॉक्स विदेशी शराब (कुल क़ीमत ₹69,920) और एक चारचाकी वाहन (₹5,00,000) मिला, कुल साठा ₹5,69,920 जब्त किया गया।
अकोला पुलिस की तत्परता से अवैध कारोबारियों को करारा झटका
यह कार्रवाई पोलीस निरीक्षक श्री शंकर शेळके के आदेश पर, API विजय चव्हाण, पोउनी गोपाल जाधव, GPSI दशरथ बोरकर, HC खुशाल, सुलतान पठाण, PC सतिश, अन्सार, स्वप्निल, और गोकुळ चव्हाण द्वारा अंजाम दी गई। इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि अकोला पुलिस अपराधमुक्त जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
