Skip to content
Akola News | Akola City News Live | Today Akola News Updates
Menu
  • Akola News
  • Akola Breaking News
  • Akola Crime News
  • Akola Events and Local News
  • Akola Jobs
  • Akola News
  • Akola Political News
  • Akola Sports News
  • Akola Weather News
Menu

अकोला में ऑपरेशन प्रहार के तहत ₹85,360 की अवैध शराब जब्त।

Posted on July 13, 2025July 13, 2025 by Chief Editor : Syed Sajjad Husain

पुलिस का कैमरा अब अकोला की सड़कों पर है… जहां ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बार फिर पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ करारी चोट की है।

👉 अवैध शराब का भंडाफोड़ | आरोपी गिरफ्तार

बीते 12 जुलाई 2025 को अकोला की स्थानिक गुन्हे शाखा को एक गुप्त सूचना मिलती है — गुरुद्वारा के सामने, रामदासपेठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कुछ गड़बड़ है।

शंकर शेलके, पुलिस निरीक्षक (स्थागुशा अकोला) ने सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया। और फिर जो सामने आया, उसने साबित कर दिया कि ऑपरेशन प्रहार सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि कार्रवाई की नई परिभाषा है।

📦 कितना माल मिला?

180 ml की 192 सीलबंद देशी विदेशी शराब की बोतलें

कुल कीमत – ₹15,360

एक सफेद होंडा एक्टिवा (MH30 BJ 0215) – ₹70,000

कुल मुद्देमाल – ₹85,360/-

ये सब जप्त किया गया आरोपी नरेश श्रीकृष्ण तेलगोटे (उम्र 24, निवासी अकोट फाईल, मच्छी मार्केट) के पास से।

🚨 कानून का शिकंजा

रामदासपेठ थाने में आरोपी पर महाराष्ट्र दारूबंदी कायदा कलम 65(ई) अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है।

👮‍♂️ ऑपरेशन टीम

इस कार्रवाई को अंजाम दिया

PSI पठान

HC उमेश पराये

HC शेख हसन

PC श्रीकांत पातोंड

PC अभिषेक पाठक

पोलीस अधीक्षक अर्चित चांडक,

अपर पोलीस अधीक्षक अभय डोंगरे
के मार्गदर्शन में।

ऑपरेशन प्रहार अब सिर्फ एक मुहिम नहीं, अकोला की सड़कों पर अवैध धंधों के खिलाफ एक सख्त एलान है। कैमरा अब बंद हो रहा है… लेकिन सवाल यही है—क्या अगली बार कोई और नरेश पकड़ा जाएगा या इस बार व्यवस्था खुद आगे आएगी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खाटीक समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, MLA अर्जुन खोतकर के खिलाफ़ विरोध तेज़
  • अकोला पुलिस ने 4 मोटरसाइकिल समेत आरोपी को किया गिरफ्तार।
  • अकोट में ऑपरेशन प्रहार: जुआ अड्डे पर छापा, ₹3.24 लाख का माल जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • अकोला के दो अपराधी 2 साल के लिए जिले से हद्दपार।
  • अकोला मनपा में AIMIM का ‘घरकुल’ हंगामा | Akola News

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025

Categories

  • Akola Breaking News
  • Akola Crime News
  • Akola Events and Local News
  • Akola News
  • Akola Sports News
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • DMCA Notice & Takedown Policy
  • Privacy Policy
©2025 Akola News | Akola City News Live | Today Akola News Updates | Design: अकोला न्यूज़